पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अधिकारियो द्वारा चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*
अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
जनपद शाहजहाँपुर दिनांक 05.08.2026
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अधिकारियो द्वारा चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*
आज दिनांक 05.08.2026 को
पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चेहल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना निगोही क्षेत्र तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा थाना खुटार क्षेत्र में चेहल्लुम जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। साथ ही जुलूस से जुड़े प्रतिनिधियों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर चेहल्लुम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी संपादित करने, जुलूस मार्ग पर निरंतर भ्रमणशील रहने तथा किसी भी परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।