Welcome to News 24 National   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 National
धर्मयूपीलोकल न्यूज़
Trending

बारावफात जुलूस को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस पूरी तरह जनपद–शाहजहाँपुर दिनांक–26.08.2026

खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है

बारावफात जुलूस को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस पूरी तरह जनपद–शाहजहाँपुर दिनांक–26.08.2026

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, जुलूस मार्ग एवं ड्यूटी प्वाइंटों का किया सघन निरीक्षण

सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने फील्ड में उतरकर परखी व्यवस्थाएं*

 

आज दिनांक 26.08.2026 को बारावफात जुलूस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत जुलूस मार्गों एवं ड्यूटी प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बारावफात जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी एवं सतर्कता को चेक किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा जुलूस मार्ग एवं पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण*

श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत बारावफात जुलूस के अवसर पर पुलिस बल की ड्यूटी चेक की गई। जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को जुलूस के दौरान भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने, यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने देने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

*क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा कटरा व तिलहर क्षेत्र में निरीक्षण*

श्रीमान क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना कटरा एवं थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत बारावफात जुलूस के दृष्टिगत भ्रमण कर जुलूस मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान जुलूस में लगे पुलिस बल की ड्यूटी चेक करते हुए पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहने, जुलूस के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन एवं जुलूस में शामिल लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*क्षेत्राधिकारी पुवायां द्वारा जुलूस मार्ग एवं पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण*

श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायां द्वारा थाना पुवायां क्षेत्रान्तर्गत बारावफात जुलूस के अवसर पर पुलिस बल की ड्यूटी चेक की गई। जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को जुलूस के दौरान भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने, यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने देने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी द्वारा परशुरामपुरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

परशुरामपुरी द्वारा थाना परशुरामपुरी क्षेत्रान्तर्गत बारावफात जुलूस में लगाए गए पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस मार्ग, प्रमुख ड्यूटी प्वाइंटों एवं सुरक्षा व्यवस्था को चेक करते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति में संयम एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

*क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा थाना खुदागंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी*

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत बारावफात जुलूस के दृष्टिगत ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की गई। जुलूस मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निकलवाया जा रहा है।

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा बारावफात जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जुलूस निर्धारित मार्ग से सकुशल निकलवाया जा रहा है तथा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!