शाहजहांपुर जिले में पुलिस विभाग के मुखिया सौरभ दीक्षित अपनी निष्ठा और ईमानदारी के साथ साथ निष्पक्ष कर्तव्य परायणता के लिए जाने जाते हैं. और इसी का परिणाम है कि जनपद में तीन-तीन पुलिस कप्तान बदल गए लेकिन अल्लाहगंज के थाना अध्यक्ष को नहीं बदल पाए.
खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
शाहजहांपुर जिले में पुलिस विभाग के मुखिया सौरभ दीक्षित अपनी निष्ठा और ईमानदारी के साथ साथ निष्पक्ष कर्तव्य परायणता के लिए जाने जाते हैं. और इसी का परिणाम है कि जनपद में तीन-तीन पुलिस कप्तान बदल गए लेकिन अल्लाहगंज के थाना अध्यक्ष को नहीं बदल पाए.
लेकिन शाहजहांपुर जनपद में बेहतरीन पुलिसिंग और उत्कृष्ट कानून व्यवस्था को सुदृढ और सुचारू बनाने के लिए जनपद में चार्ज संभालने के बाद से ही लगातार एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले और जनहित के निर्णय लेने वाले सौरभ दीक्षित ने 9 थानों के प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को नवीन तैनाती दी है.
सौरभ दीक्षित का निर्णय इस बात को भी पुख्ता करता है कि तैनाती के साथ-साथ कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यशैली में एक और मौका दिए जाने का यह अवसर है. या फिर यूं कह सकते हैं कि आम जनमानस को सुलभ न्याय और कानून के राज पर भरोसा यदि कायम नहीं करवा पाये और संबंधित थानों से प्रमाणित शिकायत मिलती है तो सख्त कार्यवाही के साथ पुलिस लाइन के दरवाजे खुले रहेंगे..
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए तबादलों में सबसे चर्चित नाम बीते लगभग 3 वर्षों से अल्लाहगंज थाने में जमे थानाध्यक्ष ओमप्रकाश का है. उनके तबादले से आज अल्लाहगंज क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि थाने का स्टाफ भी चैन की सांस ले रहा होगा क्योंकि इनके राज में तीन-तीन सिपाही आरोपित हुए जो विभागीय कार्यवाही का सामना कर रहे हैं.. क्षेत्र वासियों को भी अब फर्जी मुकदमों से राहत मिलेगी…
सबसे खास बात यह है कि जहां अल्लाहगंज थानाध्यक्ष साहब का तबादला हुआ है वहां के साहब भी कम नहीं थे उन्होंने तो क्षेत्र में वाकायदा प्राइवेट कर्मियों की तैनाती और दलालों की फौज रंगीन थाने को दलाली का अड्डा बनाएंगे या फिर सरकार की मंशा और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आम जनता में कानून के प्रति विश्वास पैदा कर पाएंगे,यह देखने वाली बात होगी




